pudina

पुदीना पराठा रेसिपी | Pudina Paratha Recipe in Hindi

भारत एक ऐसा देश है जहां पर लोग नाश्ते में अलग-अलग प्रकार के पराठे बना कर खाते हैं जैसे कि आलू पराठा गोभी पराठा मूली पराठा पनीर पराठा और बहुत सारे पराठे। कोई व्यक्ति ही ऐसा होगा जिसे पराठा पसंद नहीं होंगे।

हर कोई चाहता है कि उसे सुबह सुबह नाश्ते में स्वादिष्ट और हेल्दी खाना मिले। आजकल हम देख रहे हैं की बच्चे सुबह नाश्ते में पराठे की जगह मेगी और पास्ता खाना पसंद करते हैं जो कि सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होता है इसलिए बच्चों को ऐसा नाश्ता बना कर देना चाहिए जिससे वह खुश होकर खा सके और वह उनकी सेहत के लिए भी अच्छा हो।

आज हम एक ऐसे पराठे की बात करेंगे जो खाने में भी स्वादिष्ट होगा और सेहत के लिए भी अच्छा होगा हम बात कर रहे हैं पुदीने के पराठे की आप बहुत ही आसान तरीके से सुबह के नाश्ते के लिए बना सकते हैं। वैसे तो हम हर रोज ही पुदीने के मसाले को सब्जी में इस्तेमाल करते हैं जिससे हमारी सब्जी स्वादिष्ट बनने के साथ उसमें से खुशबू भी अच्छी आती है।

तो चलिए अब हम बात करते हैं कि आप घर में बड़ी आसानी से पुदीने का पराठा कैसे तैयार कर सकते हो।

पुदीने का पराठा बनाने की सामग्री

  • 1 टेबलस्पून कटा हुआ सूखा पुदीना
  • दो कप गेहूं का आटा
  • घी
  • एक चम्मच अजवाइन
  • 2 टेबलस्पून तेल
  • आधा चम्मच नमक
  • आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

Pudina Paratha Recipe बनाने की विधि

  1. सबसे पहले पुदीने को अच्छी तरह से धोकर उसकी पत्तियों को अलग कर लें।
  2. अलग करने के बाद इसको बारीक बारीक काट लें।
  3. पुदीने और सभी मसालों मसालों को आटे में गुथ लीजिए।
  4. अब इनके छोटे-छोटे पेड़े बनाकर बारीक रोटी बना ले।
  5. अब इस रोटी पर एक चम्मच घी डालें। घी डालने के बाद रोटी के किनारों पर सूखा आटा लगाएं।
  6. हम रोटी को एक तरफ से गोल घुमा कर दूसरे किनारे तक लेकर जाएंगे।
  7. अब जो रोटी की बड़ी साइड को ऊपर कर लेंगे और बीच में से दबाकर चपटा कर लेंगे।
  8. हम दोबारा से पेड़े बना कर चकले पर बेल लेंगे।
  9. गैस पर तवा रखकर गर्म करें और उस पर थोड़ा सा घी लगाएं।
  10. घी लगाने के बाद हम पराठे को तवे पर डालेंगे और हल्का हल्का सकेंगे।
  11. थोड़ा सा घी फिर से पराठे पर लगाएं और दोनों ओर अच्छी तरह से पकाएं।
  12. अब आपका पराठा बनकर तैयार हो चुका है इसे आप दही और अचार से परोस सकते हैं।

पुदीने का पराठा बनाने के कुछ सुझाव

  1. आटा गूंथने के बाद इसे 10 15 मिनट के लिए छोड़ दें इससे हमारी पराठा अच्छा बनेगा।
  2. चकले पर पराठा बेलते समय चिपके ना इसके लिए आप चकले पर सूखा आटा डाल लें।
  3. आप का पराठा काला ना बने तो इसके लिए अधिक मात्रा में आटा और मैदा ना यूज़ करें।

पुदीना खाने के फायदे

  1. पुदीना हमारी चमड़ी के रोगों दूर करने में सहायता करता है।
  2. गर्मी में लू से बचने के लिए पुदीने का इस्तेमाल किया जाता है।
  3.  मुंह के छालों की परेशानी को भी पुदीना दूर करता है।
  4. अगर मुंह में से बदबू आती है तो पुदीने की पत्तियां चबाए।
  5. पुदीने का काढ़ा बनाकर पीने से पेट की दर्द की समस्या दूर हो जाती है।
Also Read: गोभी परांठा रेसिपी- Gobhi Paratha Recipe in Hindi

Related Posts

One thought on “पुदीना पराठा रेसिपी | Pudina Paratha Recipe in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *